English Improve करने के लिए बेहतरीन Tips.



How to Improve English

हम सभी जानते हैं की अंग्रेजी यह दुनिया की सबसे ज़्यादा बोलने जाने वाली भाषा हैं। ये एक ऐसी भाषा है जिसका इस्तेमाल हर क्षेत्र में किया जाता है। अगर आपको किसी राज्य अथवा देश की भाषा का ज्ञान नहीं है तो आप अंग्रेजी भाषा की मदत से बड़ी आसानी से अपनी बात समझा सकते हैं। आजकल मानो इंग्लिश के बिना काम नहीं चलने वाला है इसलिए इंग्लिश भाषा का ज्ञान होना बेहद जरूरी है। रोज हम न जाने कितने अंग्रेजी शब्दोंका प्रयोग करते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता की हमे अंग्रेजी बोलना आता हैं।

वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें इंग्लिश का ज्ञान तो है लेकिन वे बोलने और लिखने से घबराते हैं क्योंकि उन्हें इस भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर खुद पर विश्वास नहीं होता है। इसकी वजह से उन्हें कई बार शर्मिंदगी भी सहनी पड़ती है।

आज के युग में अंग्रेजी को बहुत महत्व हैं। अगर हमे अंग्रेजी भाषा न आये तो हमारे बहुत से काम रुक सकते हैं। इसीलिए यह बेहद जरूरी हैं के हमें अंग्रेजी का ज्ञान हो। हम आज आपको कुछ ऐसे टिप्स देने वाले हैं जिससे आपकी अंग्रेजी में काफ़ी सुधार होगा। हम आपसे वादा करते हैं की, अगर आप यह लेख़ ध्यानपूर्वक पढ़ते हैं तो आख़िर तक आप निश्चित ही कुछ शिक्षा प्राप्त करेंगे।

How to improve English

किसी भी भाषा को सीखने के लिए पढ़ना, सुनना और बोलना ये 3 चीजें बेहद जरूरी है।

कोई भी भाषा सीखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अच्छे श्रोता बनें क्योंकि अगर आप ध्यानपूर्वक सुनेंगे तो आपको इंग्लिश बोलने में ज्यादा दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

VOCABULARY (शब्दावली):

इंग्लिश को सीखने के लिए वोकेबलरी यानि कि शब्द ज्ञान का होना बेहद आवश्यक है आपके पास जितने ज्यादा शब्द हों गे आपको वाक्य बनाने में आसानी रहेगी और इससे आपको लाभ भी मिलेगा।

रीडिंग पर दें ध्यान:

इंग्लिश सीखने के लिए जितना ज्यादा जरूरी है ध्यानपूर्वक सुनना उतना ही जरूरी है पढ़ना । जितना ज्यादा आप इंग्लिश में पढ़ेगें उतने ही जल्द ही आपकी इंग्लिश में भी सुधार होगा।

इंग्लिश पेपर पढ़े:

अगर आप रोजाना इंग्लिश पेपर पढ़ते हैं तो इससे न सिर्फ आपका ज्ञान बढ़ेगा बल्कि आपको कई ऐसे इंग्लिश शब्द भी मिलेंगे जिनका इस्तेमाल आप बोलचाल के समय कर सकते हैं, इसलिए इंग्लिश पेपर भी आपकी इंग्लिश को और अच्छी करने में आपकी मद्द कर सकता है।

इंग्लिश मूवी देंखे:

इंग्लिश भाषा सीखने लिए जरूरी है कि आप हिंदी मूवी देखने की बजाय इंग्लिश मूवी देखें इससे आपका मनोरंजन तो होगा ही साथ ही आपकी इंग्लिश में सुधार होगा।

इंग्लिश गाने सुने:

अगर आपको गाने सुनने का शौक है तो आप फ्री टाइम में इंग्लिश गाने सुन सकते हैं, इसके लिए आपको गाने की लीरिक्स समझऩा बेहद जरूरी है। शुरुआती दौरा में ये थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन धीमे- धीमे ये समझ में आने लगता है। जिससे आपको आप इंग्लिश भाषा में सुधारने में मदत मिलती है।

इंग्लिश न्यूज सुनें:

आप हिन्दी चैनल की बजाय अगर इंग्लिश चैनल देखेंगे तो इससे आपकी इंग्लिश में सुधार होगा और साथ ही देश-दुनिया के अपडेट भी मिलेंगे।

बोलने से पहले सोचें:

अगर आप चाहते हैं कि आप भी बाकी लोगों की तरह इंग्लिश मे परफेक्ट बन जाएं तो इसके लिए जरूरी है आप बोलने से पहले एक बार जरूर सोचें इससे गलतियाँ कम होगी और सबसे सामने आपको नर्वस भी नहीं होना पड़ेगा।

इंग्लिश में सोचे:

आमतौर पर सभी सोचते हैं, लेकिन अगर आप अपनी लोकल भाषा की बजाय इंग्लिश में सोचते है तो आपको अपने इंग्लिश और ज्यादा बेहतर हो सकती है।

खुद से इंग्लिश में बात करें:

इंग्लिश सुधारने के लिए अगर आपको कोई दोस्त या ऐसा ग्रुप नहीं मिल रहा है कि आप उनसे इंग्लिश में बात कर सकें तो अच्छा है कि आप खुद से ही बात करें अगर आप खुद से किसी टॉपिक पर रोजाना इंग्लिश में बात करेंगे तो आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और आपकी इंग्लिश में भी सुधार होगा।

इंग्लिश में ऑनलाइन कमेंट या चैट करें:

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सभी एक्टिव रहते हैं और अपने दोस्तों से या फिर फैमिली मेम्बर से चैट करते हैं लेकिन अगर आप उनके चैट लोकल भाषा में नहीं बल्कि इंग्लिश में ही चैट करें तो ये आपके लिए फायदेमेंद साबित होगा।

इंग्लिश की ज्यादा से ज्यादा प्रक्टिस करें:

वो कहते हैं कि,

इसलिए आप जितनी ज्यादा से ज्यादा प्रक्टिस करेंगे आपकी इंग्लिश में उतनी तेजी से सुधार होगा।

फ्रेंड्स या ग्रुप बनाएं जो इंग्लिश में बात करें:

कोशिश करें कि ऐसे दोस्त या ग्रुप बनाएं जिससे इंग्लिश में बात कर सकें। इससे आपकी हिचकेंगे भी नहीं साथ ही सुधार आपको खुद व खुद दिखेगा।

ग्रामर पर भी दें ध्यान:

बोलचाल की भाषा में तो इंग्लिश ग्रामर का इतना महत्व नहीं है लेकिन अगर आप इंग्लिश लिखते हैं तो जरूरी है की आप इंग्लिश ग्रामर पर भी ध्यान दें। जिसके लिए ग्रामर का अच्छे से अध्ययन करने की जरूरत है।

गलती करने से घबराएं नहीं बल्कि उसमें सुधार करें:

कई लोग इंग्लिश बोलने से इसलिए घबराते हैं कि कहीं वे गलत नहीं बोल जाए, लेकिन घबराने की वजह इसमें सुधार करेंगे तो ये फायदेमंद रहेगा।

और भी कुछ टिप्स: 

  • जब भी आप कुछ भी पढ़े तो उसमें से जिन शब्दों के बारे में आपको जानकारी नहीं हैं, उन्हें एक कापी में लिख ले। बादमे ऐसे सारे शब्दों का उच्चारण कैसे करते हैं और उनका क्या अर्थ होता हैं वह देखें।
  • जिन शब्दों का उच्चारन कठीन लगता हो या सही उच्चारन न आता हो ऐसे शब्दोको जोरजोर से पढ़े। ऐसा करने से आपका उच्चारन स्पष्ट होगा।
  • वार्तालाप के समय आसान शब्दों का प्रयोग करें। शुरूवात से ही कठिन शब्दोंका इस्तेमाल करने से बचे।
  • अगर बात करते समय कुछ ग़लती होती हैं, तो बिलकुल भी न घबराएं। कुछ भी नया सीखते समय गलतियां होना स्वाभाविक हैं। मनुष्य अपनी गलतियोंसे ही सिखाता हैं यह बात याद रखे।
  • कुछ भी पढ़ते समय अंग्रेजी शब्दकोष हमेशा अपने साथ रखें। इससे कठिन शब्दों का अर्थ समझने में आसानी होंगी।
  • अंग्रेजी व्याकरण के नियमोंके बारे में ज़्यादा विचार न करें। शुरुवात में सिर्फ़ और सिर्फ़ अंग्रेजी बोलने पर ध्यान दें।
  • बोलनेसे पहले क्या बोलना हैं वह मन में ही तय करें। बाद में बोले।
  • अंग्रेजी बोलते समय बीचमे थोड़ा समय लें। बहुत सारे लोगोंकी यह धारना होती हैं कि जल्दी जल्दी बात करना यह आप अंग्रेजी में परिपूर्ण हैं यह दर्शाता हैं, लेकीन ऐसा बिलकुल भी नहीं हैं।
  • अपने घरमें, मित्रोंसे, पाठशाला  में अपने शिक्षकोंसे अंग्रेजी में वार्तालाप करने की आदत डाल ले।
...........CLOSE........